संघ के राजभाषा सम्बन्धी सांविधानिक और कानूनी उपबंधों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा सरकारी काम-काज में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के वर्तमान निदेशक डॉ. बासुदेब दास की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति कार्यरत हैI सरकारी काम-काज में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग एवं राजभाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए यह समिति प्रतिबद्ध है I समिति की मुख्य गतिविधियों में हिन्दी तिमाही बैठकों का नियमित रूप से आयोजन, हिन्दी कार्यशालाओं का आयोजन, हिन्दी पखवाड़ा एवं हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन, संस्थान की वार्षिक गृह पत्रिका “वर्तिका” का प्रकाशन आदि शामिल है I “क” क्षेत्र के राज्यों के लिए निर्धारित हिन्दी पत्राचार के वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह समिति प्रयासरत है I संस्थान के सामान्य काम–काज में भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुसार सहज, सरल और सुबोध भाषा के अधिकाधिक प्रयोग हेतु सद्भावना, प्रेरणा और प्रोत्साहन की नीति का अनुपालन किया जाता है I
समिति के पदाधिकारीगण :-
1 | डॉ. डॉ. तरुण कुमार , निदेशक | अध्यक्ष |
2 | डॉ. जे. एस. कच्छप, उप चिकित्सा अधीक्षक | हिन्दी संपर्क पदाधिकारी |
3 | डॉ. अरविन्द कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एन. एफ. एस. जी.) | सदस्य सचिव |
4 | डॉ. अविनाश शर्मा , एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ़ साइकाइट्री | सदस्य |
5 | डॉ. ए. के. सुधांशु, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एस. ए. जी.) | सदस्य |
6 | डॉ. सुनील कुमार आर. सूर्यवंशी, प्रोफेसर ऑफ़ साइकाइट्री | सदस्य |
7 | श्रीमती स्वर्ण बाला सुरीन, मातृका | सदस्य |
8 | श्री लक्ष्मण साह, क. अनुवाद अधिकारी | सदस्य |
9 | मो. अकरम, लेखा अधिकारी | सदस्य |
10 | श्री हरिओम पचौरी, सांख्यिकीविद | सदस्य |